फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका करेगी 40 हजार झंडों का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद कार्यालय में मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बैठक कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम की समीक्षा की। बताया गया कि नगर पालिका की ओर से 38 वार्डों में 40 हजार झंडों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिये सभी 38 वार्डों में पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभासदों के सहयोग से सफाई नायक हर घर झंडा वितरण करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिये 12 अगस्त तक झंडों का वितरण कर दिया जायेगा। झंडा बांटने वाली टीम अपने साथ एक गुल्लक भी लेकर चलेगी। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छानुसार धनराशि दान कर सकेगा। इस धनराशि का उपयोग जनहित के कार्यों में किया जायेगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि झंडे के एवज में पैसे देने के लिए कोई दबाव नहीं है। लोग अपने स्वेच्छा से पैसा दान कर सकेंगे। प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठान पर 13 अगस्त से तिरंगा फहराता नजर आयेगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थोक में झंडा वितरण नहीं किया जाना चाहिए। हर घर में बस एक ही तिरंगा दिया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जायेगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद कुमार यादव, जल कल अभियंता सुधीर कुमार वर्मा, नगर अभियंता विपिन मिश्रा, संजय सिंह, सुनील मौर्या, मनोज सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें