फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदलपुरा पहुंचे पीडी, शिकायतों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। स्थानीय विकास खंड के अदलपुरा गांव में पूर्व ग्राम प्रधान पर विकास कार्यो में सरकारी धन दुरुपयोग व बंदरबाट का आरोप की जांच पड़ताल हुई।
विज्ञापन

गांव निवासी गिरधारी सिंह ने मुख्यमंत्री, कमिश्नर एवं जिलाधिकारी से हुई शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा ने टीम के साथ सोमवार को गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। पूर्व ग्राम प्रधान को जो कार्य नहीं कराए गए हैं तीन दिन के अंदर शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी बीडीओ केके सिंह, जेईएमआई बड़े लाल, सेक्रेटरी योगेश सिंह मौजूद रहे। पूर्व प्रधान ममता सिंह के पति प्रहलाद सिंह का कहना है कि जिन बिंदुओं पर शिकायत किया गया है वह काम मेरे द्वारा नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें