मिर्जापुर। विद्युत विभाग के सभी कैश काउंटर (शहरी/ ग्रामीण) सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक खुले रहेंगे। विद्युत उपभोक्ता अपने विद्युत बिलों के भुगतान कैश काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाकर कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए विद्युत वितरण मंडल फतहां के अधीक्षण अभियंता वीके पांडेय ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को अपने बिल से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी है वे टोल फ्री नंबर 18001805025 एवं 5616195 पर एसएमएस कर (बिल के बाद स्पेस देकर अपना एकाउंट नंबर, विद्युत खाता संख्या) टाइप कर अपना बिजली का बिल प्राप्त कर सकते हैं। वे विभाग के कैश काउंटर पर भी जाकर अपना विद्युत बिल प्राप्त कर सकते हैं।