फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन अभिलेख जमा करने पहुंचे शिक्षामित्र

Sun, 07 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाघाट स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सहायक अध्यापक बने शिक्षामित्र वेतन प्रपत्रों को जमा करने पहुंचे। वेतन प्रपत्रों को जमा करने पहुंचने के कारण सहायक अध्यापकों की भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि दस फरवरी तक सहायक अध्यापक बने शिक्षामित्रों को वेतन जारी किया जाए।

सरकार के कड़े रूख के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है। जिसके बाद बीएसए कार्यालय से वेतन बिल ट्रेजरी को भेजा गया है। जिससे वेतन जल्द ही शिक्षामित्रों के खाते में पहुंच जाएगा।

प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद बीएसए कार्यालय में वेतन जारी करने की कार्रवाई शनिवार को आरंभ हुई। शिक्षामित्रों से नियुक्ति पत्र और हलफनामा लिया गया। वेतन के लिए प्रपत्र जारी होने के बाद शिक्षामित्रों में हर्ष व्याप्त रहा। वहीं शिक्षा विभाग शिक्षामित्रों का सत्यापन जल्द ही जारी करने की कवायद में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


सहायक अध्यापक बनने के बाद शिक्षामित्र से अध्यापक बनने के बाद वेतन की बाट जोह रहे थे। शासन के निर्देश के बाद सहायक अध्यापकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

सहायक अध्यापकों को लगभग 29 हजार रुपया प्रतिमाह वेतन मिलेगा। बता दें कि पूर्व    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार द्वारा 31 जुलाई 2014 को दिशा निर्देश जारी करने के बाद जनपद में पहले चरण में 912 शिक्षामित्र  प्रशिक्षण के उपरांत शिक्षक बनें।

उसके बाद द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों को राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने नियुक्ति पत्र वितरण किया था। जिसके बाद से द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों को वेतन जारी करने के लिए कवायद चल रही थी।
विज्ञापन


 वेतन बिल जारी होने के बाद जिलाध्यक्ष अजय धर द्विवेदी, राज मंगल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें