गर्मी अधिक बढ़ने के चलते इन दिनों जिला चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
लोग उल्टी दस्त तथा बुखार से परेशान होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे स्वास्थ्य कर्मियों के सामने मरीजों को भर्ती करने की समस्या खड़ी हो गई है। किसी तरह मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।
जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों में अधिकांश मरीज मुखार, पेट दर्द, जोड़ों में दर्द, समेत अन्य समस्या से पीड़ित रहते हैं।