फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्टेशन पर यात्रियों को रेलवन एप के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यात्रियों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने और आरक्षित व अनारक्षित टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए शुक्रवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर रेलवन एप के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज हरिमोहन के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के दौरान रेल कर्मचारियों ने यात्रियों को एप की उपयोगिता और इससे मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि वाणिज्य निरीक्षक मिर्जापुर राजेश कुमार की देखरेख में चले अभियान के दौरान पांच यात्रियों के मोबाइल फोन में रेलवन ऐप डाउनलोड कराया गया। अनारक्षित टिकट की बुकिंग पर मिलने वाले तीन प्रतिशत के लाभ को डिजिटल भुगतान के विभिन्न माध्यमों के लिए भी उपलब्ध कराया गया। यात्री यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग समेत अन्य स्वीकृत डिजिटल माध्यमों से भुगतान कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें