राजगढ़। मूरी एक्सप्रेस से झारखंड से दिल्ली जा रहा यात्री हालत बिगड़ने पर राजगढ़ गांव के पास ट्रेन रुकते ही नीचे गिरकर बेहोश हो गया। राहगीरों के सहयोग से एंबुलेंस से यात्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां होश में आने पर यात्री ने नाम और पता बताया। उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
झारखंड के पलामू जिले के लिसलीगंज थाना क्षेत्र के संगवार गांव निवासी अजय (42) मूरी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। सीने में दर्द होने पर उनकी हालत बिगड़ने लगी। लूसा रेलवे स्टेशन के पहले सिग्नल न होने से ट्रेन रुक गई। वहीं वे बेहोश होकर गिर पड़े। शौच के लिए रेलवे लाइन के पास ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां होश में आने पर उन्होंने जानकारी दी। डॉ. अजीत केसरी ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।