फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। क्षेत्र के शिवरानी गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर में विवाहिता कमरे में फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे तत्काल औराई अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। देर रात मायके वालों की सूचना पर पहुंची चील्ह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। शिवरानी गांव निवासी शिवकुमार सिंह की शादी चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के ओनावल निवासी मिंटू सिंह की पुत्री सिमरन (23) के साथ जुलाई 2023 में हुई थी। शिवकुमार सिंह ऑटो चलाता है। बृहस्पतिवार को वह वाराणसी गया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे उसकी सास ने देखा कि सिमरन कमरे में लगे लोहे के राड पर फंदे से लटकी हुई है। सास ने शोर मचाया तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और सिमरन को फंदे से उतारकर औराई स्थित ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मायके वालों को दी गई। मौके पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने मिंटू सिंह ने देर रात दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ तहरीर दी। चील्ह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पति और जेठ को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें