फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क का सुंदरीकरण कराने का आश्वासन

Mon, 12 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत स्वच्छता मिशन एवं हरित क्रांति अभियान के तहत ब्रम्हाकुमारी संस्था की तरफ से गोद लिए आवास विकास कालोनी स्थित पार्क में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कालोनी स्थित तीनों पार्कों की साफ-सफाई, पौधरोपण एवं सुंदरीकरण कार्य के लिए सभी भाई-बहनों का आहवान किया गया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने पार्क में पौधरोपण  करते हुए अपनी तरफ से  सभी पार्कों के सुंदरीकरण कार्य करने के लिए सहयोग देने का वचन दिया।

भारत स्वच्छता मिशन एवं हरित क्रांति अभियान के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी डा. जानकी दादी जी को ब्रांड अंबेसडर घोषित किया, जिसके परिप्रेक्ष्य में डा. जानकी दादी जी ने मिर्जापुर शहर के आवास विकास कालोनी में पार्कों को गोद लेने का निश्चय किया।
विज्ञापन


ब्रम्हाकुमारी संस्था की स्थानीय शाखा की इंचार्ज बीके बिंदु दीदी ने इन पार्कों की साफ-सफाई, पौधरोपण एवं सुंदरीकरण कार्य के लिए सभी से आहवान किया।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इन पार्कों का विकास हो, जिससे शहर के लिए एक नमूना साबित हो शाखा इंचार्ज ने जन जन में घर-घर में सभी भाई-बहन जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें प्रेरित            कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करने के लिए अपील किया।


कार्यक्रम के दौरान बीके लक्ष्मन भाई, रामजी भाई, सहित प्रदीप, मालवर, दीपक, पंकज, शत्रुघन, शिव प्रताप, फूलचंद, बीके राधा, उर्मिला, नीलम, किरन, नीता, कंचन, शीला, रूपाली, नीति, सभासद राकेश सिंह यादव सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें