फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, मायके वाले बोले: शरीर पर थे गंभीर चोटों के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अदलहाट। थाना क्षेत्र के रसूलपुर खजुरौल गांव में तेतरा देवी की शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। पुुलिस ने फोरेंसिक टीम क साथ जांच-पड़ताल की। महिला के भाई सुबेदार पटेल का आरोप है कि मेरी बहन की दहेज के लिए हत्या की गई है।
बहन के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान थे। अहरौरा के घासीपुर गांव निवासी तेतरा देवी की शादी अदलहाट के रसूलपुर खजुरौल गांव निवासी मुखराम पटेल के पुत्र आत्मा नंद पटेल के साथ 2014 में हुई थी।
विज्ञापन

आत्मानंद गांव में रहकर खेती किसानी और बिल्डिंग से जुड़ा कार्य करता है। महिला के भाई सूबेदार पटेल का आरोप है कि बहनोई आत्माराम पटेल और उनकी मां सुगवंती देवी और पिता मुखराम पटेल आए दिन बहन से मारपीट करते थे।
विज्ञापन

कहते थे कि जाओ अपने मायके से खर्चा लेकर आओ नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे।
26 जून की रात में आत्मानंद और उसकी माता सुगवंती देवी ने बहन तेतरा देवी की हत्या कर के 27 जून को सुबह साढ़े छह बजे बताया कि तेतरा देवी फंदे पर लटक गई है। जब मौके पर पहुंचे तो देखा की बहन के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। हत्या की गई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि तेतरा देवी के भाई सूबेदार ने पति और सास के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें