फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडालों में मां की प्राणप्रतिष्ठा

Sun, 09 Oct 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
दुर्गा प्रत‌िमा
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार कों वैदिक मंत्रोच्चार बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूजन-अर्चन एवं भव्य आरती के उपरांत मां का कपाट दशनार्थियों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। पूजन पंडालों में शाम से देर रात तक मां दुुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन

नगर, चुनार, लालगंज, मड़िहान तहसील क्षेत्रों में तीन दिवसीय मां दुर्गा पूजनोत्सव आरंभ हो गया। आसमान में बादल छाए होने की वजह से कई पूजन कमेटियों की तरफ से पंडालों को वाटरप्रूफ बनवाया गया है, वहीं बारिश की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराई गई हैं।   नगर के गणेशगंज, लालडिग्गी, वासलीगंज, डंकीनगंज, तेलियागंज, महुवरिया, रमईपट्टी, त्रिमोहानी, इमामबाड़ा, विंध्याचल रोड, घंटाघर, पक्की सरांय, सुंदरघाट सहित कई अन्य स्थानों पर भव्य पूजन पंडालों में विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। पंडाल में ब्राम्हणों ने हवन-पूजन के बाद पूजन-अर्चन व भव्य आरती का कार्यक्रम संपादित कराया। कार्यक्रम के उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

    पूजन पंडालों को भव्यता प्रदान करने में पूजन कमेटियों की तरफ से कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी गई है। पंडालों की फूल-पत्तियों व रंग-बिरंगे झालरों से की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। पंडालों परिसर में बज रहे मधुर भजनों से वातावरण भक्तिमय रहा।
 सांयकाल मां दुर्गा का पूजन-अर्चन व भव्य आरती बाद मां का कपाट भक्तों के लिए खोल दिया गया। पंडालों में विराजमान मां दुर्गा की नयनाभिराम झांकी का  दर्शन करने के लिए सांयकाल से देर रात तक श्रद्घालु डटे रहे। पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें