फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचमुखी महादेव का किया शृंगार

Wed, 02 Aug 2017 12:03 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
पंचमुखी महादेव
विज्ञापन
 सावन माह के चौथे सोमवार को नगर के बरियाघाट मार्ग स्थित श्री पंचमुुखी महादेव जी का किया गया भव्य शृंगार का दर्शन करने को शिव भक्तों का रेला लगा रहा। तरह-तरह के पुष्पों व रंग-बिरंगे झालरों से शिव मंदिर की सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। शिव मंदिर के बाहर आयोजित शिव जागरण में कलाकारों ने अपने मधुर भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। घंटा-घड़ियाल, शंख एवं हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे से मंदिर परिसर शिवमय हो रहा था।        
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्रावण मास के चौथे सोमवार को नगर के श्री पंचमुखी महादेव जी का तरह तरह के पुष्पों से किया गया भव्य श्रृंगार-दर्शन कर दर्शनार्थी अभीभूत हो उठे। शिव मंदिर परिसर में फूल-पत्तियों व रंग-बिरंगी रोशनी के माध्यम से जम्मू कश्मीर के डल झील की मनोहारी झांकी देख कर नगरवासी निहाल हो गए। श्री रामलीला कमेटी बरियाघाट के नए अध्यक्ष संतोष गोयल ने बड़े ही श्रद्घाभाव से बाबा भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर देश में अमन-चैन व खुशहाली की कामना की। शिव मंदिर के बाहर महिलाओं के अलग और पुरुषों के लिए कतार लगवाई गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। शाम के समय हुई झमाझम बारिश की परवाह किए बगैर शिव भक्त शिवालय पहुंच कर बड़े श्रद्घाभाव से अपनी हाजिरी लगा कर मंगलकामना की। मंदिर के बाहर श्री साईं जागरण मंच की ओर से भव्य शिव जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें कलासाधकों ने अपने-अपने मधुर भजनों से भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मंदिर के पुजारी विपिन कुमार ने रात को 11 बजे श्री पंचमुखी महादेव जी का 35 प्रकार से भव्य आरती कर शिवजी का विधिवत पूजन-अर्चन किया। शिवालय में जहां देर रात तक दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा, वहीं शिवालय के बाहर से भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा था। इस दौरान महामंत्री अक्षयवर नाथ केसरवानी, शैलेंद्र अग्रहरि, रविंद्र कुमार, लवकुश गुप्त, राधा देवी, संजय गहरवार, अमित श्रीनेत, विजय सिंह, नंदलाल, आलोक, जयचंद, लव कुमार, अशोक, सविता, पूनम, विवेक, प्रवीण सर्राफ, अंकित, आशीष, विष्णु सोनकर आदि रहे।        
विज्ञापन

्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें