फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान तो बेच दिया, अब भुगतान को लगा रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। धान बेचने के माहभर बाद भी किसानों को भुगतान नहीं मिल सका है। ऐसे में वह भुगतान के लिए क्रय केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं। विकासखंड के किसान धान बेचने के बाद अब भुगतान के लिए परेशान हो रहे हैं। करीब 24 से अधिक किसानों की नियमित क्रय केंद्र में पहुंचने की एक जैसी शिकायत है। किसानों का आरोप है कि 24 घंटे बीतने के बाद पेमेंट का मानक तय किया गया है। लेकिन यह सिर्फ कागज तक ही सीमित हो गया है। उन्होंने मांग की है कि भुगतान न होने की जांच कराई जाए। किसान सोमारी देवी, ठाकुर प्रसाद, इंद्रमणि और उमाकांत शुक्ला आदि दर्जनों किसान भुगतान को लेकर परेशान हैं। इन किसानों का पेमेंट लालगंज के बलिया खुर्द गांव स्थित क्रय केंद्र में धान बेचने के बाद फंसा है। बलिया खुर्द के धान क्रय केंद्र प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि इन लोगों का ऑनलाइन पंजीकरण हो गया है। जल्द ही भुगतान खाते में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें