फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की खुशहाली से ही देश की खुशहाली- दारा सिंह चौहान

विज्ञापन
छानबे ब्लॉक में किसान संवाद कार्यक्रम में सबोधित करते उद्यान वन पर्यावरण राज्य मंत्री दारा सिंह - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर शुक्रवार को सभी विकास खंडों पर सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम छानबे विकास खंड के विजयपुर स्थित ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित हुआ। यहां प्रदेश के वन पर्यावरण, जन्तु उद्यान विभाग के मंत्री दारासिंह चौहान ने कहा कि किसानों की खुशहाली से ही देश की खुशहाली है। इस दौरान जिले के तीन लाख से अधिक किसानों के खातों में नौ करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम का आरंभ दारासिंह चौहान एवं सांसद अनुप्रिया पटेल ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जय जवान जय किसान नारे में जय विज्ञान जोडने का काम अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बाद ही उनकी आमदनी बढ़ायी जा सकती है। सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश के विकास के लिये किसानों का विकास जरूरी है। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने भी किसानों को सम्बोधित किया। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। संचालन मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें