फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महात्मा ज्योतिबा फुले को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते सपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सपाजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके सामाजिक योगदान और विचारों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने जातिगत भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनाया। संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने किया। इस मौके पर अनवारूल हक गुड्डू, गुलाब यादव रीठी, वीरेंद्र यादव, दीपक विश्वकर्मा, कमालुद्दीन अंसारी, संदीप यदुवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें