फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलोकवासी हुए पगला बाबा आज दी जाएगी समाधि

Fri, 14 Apr 2017 12:28 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने अटपटे स्वभाव के लिए मशहूर तुलसी तलिया आश्रम के पगला बाबा गुरुवार की दोपहर साढ़े 12 बजे गोलोकवासी हो गए। इसकी खबर लगते ही आश्रम में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिसे जहां खबर मिली वहीं से उनके अंतिम दर्शन के लिए दौड़ पड़ा। दूर दराज से आने वाले भक्तों की लाइन पूरे दिन लगी रही। आश्रम के अनुसार बाबा को शुक्रवार को समाधि दी जाएगी।
विज्ञापन

 
बता देें कि  विंध्याचल के तुलसी तलिया गांव में विभूति नारायण उर्फ पगला बाबा का आश्रम था। पगला बाबा तंत्र साधक थे। वह अटपटे कार्यों के लिए मशहूर थे। भक्तों के दुख पीटकर भगाते थे। उनसे मिलना लोगों के लिए टेढ़ी खीर था। कई घंटे इंतजार करने के बाद लोग उनसे मिल पाते थे। उनके  प्रिय भक्तों में पूर्व रेलमंत्री एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव थे जो हर साल उनका आशीर्वाद लेने विंध्याचल आते थे। 

उनके बारे में कहा जाता था कि वह किसी की नहीं सुनते थे। आश्रम के अनुसार गुरुवार की सुबह बाबा ने भक्तों से गंगा जल मंगवाया और स्नान किया। इसके बाद आश्रम के अंदर चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो भक्त चिंतित हो गए। अंदर जाकर देखा वे प्राण त्याग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें