फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से किसानों के खिले चेहरे, निचले इलाकों में जल जमाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बारिश से आमजन शुक्रवार को बेहाल रहे। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से निचले इलाकों में पानी भर गया। जगह-जगह पानी भरनेे से आवागमन में लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी। कई क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। लोग पानी निकालने के जुगाड़ में बेहाल हैं।
विज्ञापन

नगर के आवास विकास कालोनी, शुक्लहा, डंगहर, छोटा मिर्जापुर, बसही समेत अन्य स्थानों के निचले इलाकों में पानी भरने से कई मोहल्लों के लोग बेहाल रहे। घरों में घुसे बरसात के पानी को निकालने के लिए लोगों में नोकझोंक का दौर जारी रहा। ग्राम्यांचलों में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बरसते पानी के बीच किसान भीगते पानी में कृषि कार्य में जुटे रहे। खेतों में भरे पानी को देख धान की रोपाई कार्य तेज रहा। बरसात के चलते नटवां स्थित रेलवे पुल के नीचे जल भराव समस्या से वाहन सवार जूझते रहे। कमोवेश यही हाल विंध्याचल स्थित पटेंगरा नाला, रेहड़ा चुंगी व दूधनाथ तिराहा स्थित रेलवे पुल का बना रहा। जल भराव के चलते छोटे वाहन सवारों को रास्ता बदलकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें