अहरौरा। फिटकरी की फैक्ट्री से निकलने वाले रासायनिक केमिकल का कचरा खेमईपुर की खेतों में बहाए जाने से किसानों के धान की फसल झुलस कर बर्बाद हो गई। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के नीचले इलाकों में स्थित खेत में तरल रासायनिक केमिकल का कचरा जमा होने से आसपास के इलाकों में सड़ाध के चलते उठ रही दुर्गंध से जहां आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है वहीं केमिकलयुक्त पानी पीकर पशु बीमार हो रहे हैं। कई पशुओं की अबतक मौत भी हो चुकी है। कचने से उठ रहे दुर्गंध के चलते ग्रामीणों को बीमारी का भय सता रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। मांग करने वालों में नागेंद्र कुमार, जीवधर बिंद, भोला पांडेय, नेहरू, राजू बिंद सहित अन्य किसान शमिल रहे।