फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लोक अदालत में 2 लाख से ज्यादा मामले हल, 36 साल पुराने विवाद में हुई सुलह

विज्ञापन
मेहंदी रचो प्रतियोगिता में शामिल छात्राए।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालय चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान, ग्राम न्यायालय लालगंज व जनपद के समस्त संबंधित न्यायालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत 2 लाख 54 हजार से ज्यादा मामले हल हुए।
विज्ञापन

36 साल से चले आ रहे विवाद में सुलह हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज अनुपम कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संजय कुमार शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी संतोष कुमार गौतम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आनंद कुमार और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अभयराज सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में 254642 मामलों का निस्तारण किया गया। विभिन्न मामलों में 12.70 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। मृतकों व घायलों के पक्ष में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में लगभग9.19 करोड़ का प्रतिकर का अवार्ड पारित किया गया। जिले के इतिहास में इतने मुकदमों का निस्तारण पहली बार हुआ है। राष्ट्रीय लोक अदालत की विशेष उपलब्धि अपर जनपद न्यायाधीष-प्रथम संतोश कुमार गौतम की ओर से 1990 से चले आ रहे मुकदमें का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया, यह निस्तारण इस बात का उल्लेखनीय उदाहरण है कि वर्षों से लंबित विवादों का भी संवाद, सहमति व समझौते के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान संभव है। प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी सिंह द्वारा 20 वर्ष से अधिक पुराने दो और 10 वर्ष से अधिक पुराने नौ वादों का भी निस्तारण किया गया। लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, दीवानी वाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बैंक ऋण एवं वित्तीय संस्थाओं से संबंधित प्रकरण, विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले, राजस्व संबंधी प्रकरण तथा विभिन्न प्रकार के प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया।

मेहंदी रचो प्रतियोगिता में शामिल छात्राए।- सोशल मीडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें