फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी मामले को हल्के में न लें, फौरन पुलिस को करें सूचित

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को पीस कमेटी की हुई बैठक में सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह ने कहा कि गांव व क्षेत्र में किसी भी छोटी सी छोटी घटना को हल्के में न लें। तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि, होली व आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए नवागत सीओ ने क्षेत्र से आए नागरिकों से कहा कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर यदि कहीं किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो पुलिस को सूचना दें। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का अनुरोध किया। कहा कि होली में किसी प्रकार की हुड़दं ना मचाएं। होलिका गाड़ने पर कहीं विवाद हो तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पंचायत चुनाव के मद्देनजर किसी गांव में शराब बनाने की सूचना हो तो पुलिस को जानकारी दें जिससे ऐसे लोगों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, अरुण मिश्र, मोवीन खां, मुबारक खां, लल्लू राणा, विनोद सिंह, रमेश चौधरी, शिवधनी कोल, शांति देवी व चंदू, सहित क्षेत्र से आए गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें