सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। इसमें रैकिंग बढ़ाने पर बल दिया गया। अधूरी परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराकर रैंकिग बेहतर करने का निर्देश विभागों को दिया गया। विभागाध्यक्षों से कहा कि अपने-अपने विभागों में कोई नई परियोजना आ रही है तो डीएसटीओ के माध्यम से जिला प्रशासन को अवश्य बताएं। लंबित परियोजनाओं पर नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्थाओं को समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष चक, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, उप कृषि निदेशक अश्वनी सिंह, बीएसए शिवम पांडेय आदि रहे।