फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणो ने की दवा के छिड़काव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। गांवों में मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीणों की रात की नींद हराम हो गई है। मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में आकर ग्रामीण अस्पतालों के चक्कर लगाने को विवश हैं। बावजूद इसके न तो गांवों में दवाओं का छिड़काव ही किया जा रहा है और न ही कोई रोकथाम के कोई उपाय किए जा रहे हैं। तेज धूप, गर्मी व चक्रवाती वर्षा के चलते गांवों की क्षेत्र में जगह-जगह नालियां जाम हो गई हैं। साफ-सफाई न होने से गांव व गलियों में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। बारिश के चलते कूड़ो से भीषड़ दुर्गंध उठ रही है। सफाई कर्मियों की नियुक्ति तो है। किंतु सफाईकर्मी तैनाती स्थल के बजाय ग्राम प्रधानों के यहां हाजिरी लगाकर गायब हो जा रहे हैं। स्वास्थ केंद्र पर मरीजों के इलाज के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों में राजनरायन सिंह, अनिल कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, राम जी सिंह, गुलाब सिंह, राम प्रसाद सिंह, प्रेम विहारी सिंह आशीष कुमार सिंह, नगीना यादव, रमेश यादव,कृष्णशंकर सिंह आदि लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए गांवों की साफ-सफाई व मच्छररोधी दवाओं के छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें