फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझवां सीट के दो दावेदार हुए बाहर

Sat, 18 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को हुई। नामांकन पत्रों की जांच के बाद मझवां के दो प्रत्याशी रमेश कुमार और जगदीश के पर्चे को खारिज कर दिए गए। दोनों ने अधूरा शपथपत्र जमा किया था। मझवां विधानसभा में अब 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। 

छानबे विधानसभा सीट से आरओ एसडीएम लालगंज लल्लन राम ने बताया कि जांच के बाद सभी दस पर्चे वैध पाए गए हैं। जांच के दौरान एआरओ तहसीलदार लालगंज रामजीत मौर्य और बीडीओ हलिया रामचंद्र मौर्य मौजूद रहे। मिर्जापुर विधानसभा सीट से आरओ व नगर मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सभी 20 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। इस दौरान एआरओ तहसीलदार सदर आरपी सिंह और बीडीओ सिटी घनश्याम प्रसाद मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मझवां विधानसभा सीट के लिए आरओ व एसडीएम सदर गुलाबचंद्र राम ने बताया कि दो प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुए। इस दौरान एआरओ सुरेंद्र कुमार बाजपेयी ओर भावना यादव आदि मौजूद रहे। चुनार विधानसभा सीट से आरओ एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि चुनार विधानसभा में सभी 12 प्रत्याशियों के पर्चे वैध हैं। इस दौरान एआरओ तहसीलदार चुनार महात्मा सिंह और बीडीओ राजगढ़ सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मड़िहान विधानसभा सीट के आरओ व एसडीएम मड़िहान चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि जांच के बाद सभी 14 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए।  एआरओ ओम प्रकाश पांडेय, बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।जांच के दौरान प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ कलेक्ट्रेट के आसपास लगी रही। लोग परिणाम जानने के लिए उत्सुक रहे।  इसको नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सु्रक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें