फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत करने पर जोर

Wed, 14 Jan 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपना दल की ओर से मंगलवार को जंगी रोड स्थित बद्री हाल में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही जन समस्याओं को दूर करने के लिए आंदोलन करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल रहीं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। कोई भी दल कार्यकर्ताओं के  बल पर ही आगे बढ़ता है। कार्यकर्ताओं की अपेक्षा के अनुरूप ही संगठन का निर्माण करके स्व. डा. सोनेलाल पटेल के सपनों का भारत बनाने का कार्य किया जा सकता है। उनका सपना था कि कृषि प्रधान देश की तरक्की के लिए बेहतर ट्रांसपोर्ट, अंकुरित बीज, बहता पानी आदि की व्यवस्था करना है। यह तभी संभव है जब सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर जिले में सिंचाई की व्यवस्था से संबंधित बाण सागर परियोजना का विस्तार धंधरौल बांध तक और हुसैनपुर तक जोड़ने का कार्य करने के लिए अपनादल संघर्ष करेगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। जवानों के लिए सरकार की ओर से सभी व्यवस्थाएं की जाती हैं, लेकिन किसानों के लिए समुचित व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है। किसानों के उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है, वहीं बिजली, पानी व उर्वरक सहित अन्य समस्याओं से भी किसान परेशान हैं। हम राष्ट्रीय कृषि आयोग बनाने के लिए व्यापक आंदोलन करेंगे। साथ ही लघु कुटीर उद्योगों की स्थापना करके रोजगार का सृजन भी कराया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश सचिव राजवन पटेल, श्यामबहादुर पटेल, चौधरी देवी सिंह, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल, सरोज पटेल, बबीता पटेल, राजेश पटेल, सुरेश पटेल, मिथिलेश पटेल, अरविंद पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें