मिर्जापुर। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने मंगलवार को कई स्कूलों का निरीक्षण किया। सिटी ब्लॉक के लखमापुर स्थित एनडी कॉन्वेंट स्कूल में निरीक्षण के दौरान डीआईओएस ने पाया कि नौवीं की कक्षा में 15 छात्र मिले। पूछताछ पर पता चला कि विद्यालय की बीएसए कार्यालय से आठवीं तक की मान्यता है। नौवीं की मान्यता ही नहीं है। डीआईओएस ने 15 बच्चों का प्रवेश किसी अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालय में कराने का निर्देश दिया। उन्होंने इंटवां के श्यामा देवी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यूपी बोर्ड से 12वीं तक की मान्यता है लेकिन वहां पर एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इसके बाद ज्योति मौर्या बालिका इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया। वहां पर स्कूल बंद हो चुका था। अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया।