फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सपा ने एसआईआर में जोड़े और काटे गए नामों की मांगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से मिला। पांचों विधानसभा में मतदाता सूची से जोड़े गए और काटे गए नामों की सूची मांगी। उन्होंने कहा कि सभी श्रेणियों से संबंधित वोटरों का स्पष्ट और प्रमाणिक विवरण उपलब्ध कराने की मांग की। ताकि आवश्यक जांच और सत्यापन हो सके। एसडीएम सदर गुलाबचदं से मझवां विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव ने मझवां में जोड़े और काटे गए नामों की सूची मांगी। चुनार विधानसभा के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह एसडीएम चुनार राजेश वर्मा से चुनार विधानसभा की मतदाता सूची मांगी। छानबे के अध्यक्ष सोकिम अहमद ने एसडीएम लालगंज से काटे और जोड़े गए नामों की मतदाता सूची मांगी। कहा कि निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा जाएगा। 24 अप्रैल को जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी। मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव आदर्श यादव, झल्लू यादव, सोकिम अहमद, राणाप्रताप सिंह, कांधा यादव, हरिशंकर यादव, जुम्मन खान आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें