राजगढ़। ब्लॉक क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे चार विद्यालयों को खंड शिक्षाधिकारी राजगढ़ ने नोटिस देते हुए बंद करने का आदेश दिया। इसमें एक प्राथमिक एवं जूनियर स्तर के चार विद्यालय शामिल हैं। प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया।
बिना मान्यता के चल विद्यालयों की जानकारी देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया श्रीमती सुधना देवी कन्या जूनियर हाई स्कूल राजगढ़, ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल बसंतपुर, पी एनएसएसडी पब्लिक स्कूल जंगल महाल, अनाम विद्यालय धुरकर के प्रबंधक/प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया गया है। वहीं अभिभावकों एवं क्षेत्रीय लोगों ने इस कार्रवाई की प्रशंसा किया है। बीईओ ने बताया बेसिक शिक्षाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। नोटिस जारी होने के बाद भी यदि विद्यालय का संचालन हुआ तो जुर्माना वसूलने के साथ ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।