फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऑर्केस्ट्रा के कलाकार ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती नकहरा रोड के पास मंगलवार की रात ऑर्केस्ट्रा के कलाकार ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। बुधवार को सुबह कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय रिंकू ऑर्केस्ट्रा में कृष्ण, शंकर आदि रूप धारण करते थे। कुछ दिन पहले ही 40 हजार रुपये खर्च कर साज-सज्जा का सामान लेकर आए थे। उनके पिता राजू मजदूरी करते हैं। मंगलवार की रात वे घर पर नहीं थे। मां गुलपत्ती देव भी रिश्तेदारी में चली गई थीं। घर पर रिंकू और उसके मौसा गुलाब थे। रात में खाना खाने के बाद रिंकू कमरे में सोने चला गया। सुबह कमरे से बाहर नहीं आया तो मौसा ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न आने पर झरोखे से देखा तो वह पंखे पर साड़ी के फंदे के सहारे लटक रहा था। सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी धर्म नारायण भार्गव मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि युवक को रात में मां ने डांटा था। इसके बाद उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें