फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकल्प के आधार पर दी जाए पदोन्नति

Sun, 23 Aug 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के रतनगंज में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को राजाराम सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विकल्प के आधार पर शिक्षकों और विकलांग शिक्षकों का पदस्थापन पदोन्नति विकल्प के आधार पर करने की मांग की। शिक्षकों ने पदस्थापन नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

 
शिक्षक नेता राजाराम सिंह ने कहा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक की पदोन्नति हेतु महिला और विकलांग अध्यापकों को विकल्प पत्र भरने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वरिष्ठता सूची के आधार पर विद्यालयों का आवंटन नहीं किया गया और तीन-तीन विद्यालयों का विकल्प भरवाया गया है। जिससे शिक्षकों में नाराजगी है।

कोषाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने परिषदीय अध्यापकों के स्थानांतरण, समायोजन और पदस्थापन नीति के अनुसार 58 या उससे अधिक वर्ष वाले शिक्षकों का पदस्थापन उसी विद्यालय अथवा गृह निवास में तैनाती देने की मांग की। मंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि वित्त व लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा में अनियमितता व्याप्त है। जिसके कारण शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सुधीर तिवारी, रमाकांत दूबे, राम बहादुर यादव, रमेश सिंह, अखिलेश सिंह, माता प्रसाद सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें