फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर जलाकर मिर्जापुर वेब सीरीज का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वेब सीरीज मिर्जापुर में अश्लीलता, मारकाट आदि दिखाए जाने से नाराज नगरवासियों ने मंगलवार को घंटाघर में प्रदर्शन करने के साथ पोस्टर जलाकर विरोध जताया। इससे पहले सांसद अनुप्रिया पटेल ने जातीय वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगाते हुए मिर्जापुर वेब सीरीज का विरोध किया था।
विज्ञापन

शहर के नागरिक दोपहर में घंटाघर परिसर में इकट्ठा हुए। वेब सीरीज का बहिष्कार करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की गई। दिलीप सिंह गहरवार ने कहाकि वेब सीरीज ने मिर्जापुर जिले को बदनाम करने का काम किया है। अमनचैन वाले जिले में अपराध का बोलबाला दिखाया गया है, जो गलत है। इस तरह की सीरीज पर रोक लगनी चाहिए। आयुष सिंह ने कहाकि वेब सीरीज काल्पनिक है तो शहर का नाम न जोड़े और अगर शहर का नाम जोड़ते है तो उस शहर को जो भी आबोहवा है उसका भी जिक्र हो। मिर्जापुर में इसकी शूटिंग तक नहीं हुई। सीरीज के बहाने मिर्जापुर को तमंचे के फैक्ट्री के रूप में स्थापित करना है। ऐसा नहीं होना चाहिए। शिवम श्रीवास्तव ने कहाकि जिले में कई ऐसी कहानियां है। जिस पर वेब सीरीज बन सकती है। उस स्टोरी पर सीरीब बनाकर जिले का नाम दे तो बेहतर रहे। झूठी घटनाओं से जिले को बदनाम न किया जाए। इस अवसर शैंलेंद्र अग्रहरी, दीपक पटेल, हर्षित दुबे, दीपक मौर्या, गौरव केशरी, राजमनि दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें