फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अस्पताल में 12 बजे तक हुई ओपीडी, 468 ने कराया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला अस्पताल में मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक ओपीडी हुई। मरीजों की संख्या कम होने से अस्पताल में दोपहर के समय ही सन्नाटा पसर गया। इमरजेंसी में इक्क-दुक्का मरीज शाम तक आते रहे। होली को देखते हुए जिला अस्पताल में हर रोज दोपहर 12 तक ओपीडी चलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेंगी। प्रभारी सीएमएस डॉ. संजय कनौजिया ने बताया कि डॉक्टरों को ऑनकॉल ड्यूटी पर रहने के लिए चिट्ठी जारी की है। खासकर आंख और त्वचा के डॉक्टर को विशेष हिदायत दी गई।
इमरजेंसी सेवा के लिए दवाएं पहले से ही उपलब्ध करा दी गई है। डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि इलाज के लिए आने वाले मरीज किसी भी हालत में वापस न पाने जाएं। मंगलवार को त्योहार होने के बाद भी जिला अस्पताल में ओपीडी दोपहर तक चली। बुधवार को होली के दिन भी ओपीडी चलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों की डॉक्टर बराबर निगरानी करते रहेंगे। सुबह शाम दोनों समय मरीजों की जांच कर उनकी देखभाल करेंगे। अस्पताल के सभी वाॅर्डों में भर्ती मरीजों की बराबर निगरानी करने को कहा गया है।
फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। होली खेलते समय आंख और त्वचा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रसायन युक्त अबीर गुलाल और रंग से होली नहीं खेलने की हिदायत दी जा रही है। रंग आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पिछले साल होली के बाद इलाज के लिए ऐसे मरीज आए थे त्वचा संबंधी परेशानी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें