फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मात्र दो सौ विद्यालयों का हो पाया कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कायाकल्प योजना के तहत अभी तक 19 बिंदुओं के तहत सिर्फ जिले के 200 विद्यालयों में ही कार्य पूरे हो पाए हैं। योजना के तहत सभी विद्यालयों का मार्च 2023 तक कायाकल्प किया जाना है।
विज्ञापन

कायाकल्प योजना के तहत जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में 19 बिंदुओं पर अवस्थापना कार्य कराए जाने हैं। इसके तहत विद्यालयों में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा की उपलब्धत कराने, सबमर्सिबल पंप व ओवरहेड टैंक के साथ ही पानी के लिए कनेक्शन, बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों के निर्माण कार्य होने हैं। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप व शौचालय का निर्माण भी किया जाना है। इसी तरह से कई अन्य बिंदुओं पर भी कार्य होने हैं।
उधर, जिले के 1806 में से 200 विद्यालयों में तो 19 बिंदुओं पर कार्य पूरे कर लिए गए हैं, लेकिन अन्य विद्यालयों में से किसी में 14 तो किसी में 12 बिंदुओं पर कार्य पूरे हो पाए हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मार्च 2023 तक कायाकल्प योजना के तहत प्रस्तावित सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि कार्य तेज गति से चल रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी विद्यालयों में तय समय में कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें