बिहसड़ा में पथ संचलन करते आरएसएस कार्यकर्ता।-सोशल मीडिया।
जिगना। हिंदू नववर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने बिहसड़ा में बुधवार को पथ-संचलन किया। महाशक्ति इंटर कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक विंध्याचल कौशल किशोर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को मात्र एक व्यक्ति डॉक्टर हेडगेवार ने आगे बढ़ाया।
जो आगे चलकर आज संघ एक विशाल वट वृक्ष के समान हम सबके सामने है। हिंदुत्व ही राष्ट्रीयता है। इस अवसर पर लाल जी, गंगेश, संतोष कुमार, माता सहाय मिश्रा आदि ने भी अपने विचार रखे। संचालन खंड कार्यवाहक छानबे दिलीप ने किया। इस अवसर पर कवि सिंह, मनोज कुमार, सुखेंद्र सिंह, अमित त्रिपाठी, अशोक शुक्ला, ऋषि कुमार, रवि कुमार, स्वामी नाथ सिंह, विशाल कुमार, दिनेश कुमार, सूरज, जय सिंह आदि रहे। संवाद