फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मात्र 30 पंजीकृत, बिना पंजीकरण वाले कोचिंग सेंटरों की संख्या 500 से ज्यादा

विज्ञापन
नगर के वासलीगंज में संचालित कोचिंग सेंटर, संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। गली-गली में खुले कोचिंग सेंटर में सुरक्षा के उपाय नहीं हैं। मानक की अनदेखी कर संचालित हो रहे इन संस्थानों में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 30 कोचिंग सेंटर पंजीकृत हैं लेकिन बिना पंजीकरण वाले कोचिंग सेंटरों की संख्या 500 से ज्यादा है। नगर में वासलीगंज में ही साइंस एजुकेशन के लिए कोचिंग है, जहां पर एक ही प्रवेश द्वार है। इसी प्रकार तुलसी चौक व लक्ष्मण प्रसाद की गली मेंं संचालित कोचिंग संस्थान की भी यही स्थिति है। इमरती रोड में चल रहे बड़े कोचिंग संस्थान में भी मानकों का पालन नहीं किया गया है। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग संस्थान का संचालन किया जाता है। पुलिस लाइन रोड स्थित एएसजे इंटर कॉलेज में संचालित केंद्र में मानक के अनुसार सुरक्षा उपाय किए गए हैं। चारों तरफ खुला वातावरण, हर कक्ष में दो दरवाजे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने बताया कि समय- समय पर निरीक्षण कर ऐसे सेंटरों की जांच की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें