मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के चौबे घाट पर सोमवार की देर शाम शव के पहले अंतिम संस्कार के लिए दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी- डंडे और धारदार हथियार चले। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने मामले में दोनों पक्ष से आठ लोगों का चालान किया है। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि दोनों पक्ष अपने-अपने शव लेकर चौबे घाट पर एक साथ पहुंच गए थे। दोनों पक्ष में पहले अंतिम संस्कार करने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा मामले को शांत कराया। मारपीट करने वाले दोनों पक्ष से चार-चार लोगों का चालान किया गया।