मिर्जापुर। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को एक मई से टीकाकरण का शुभारंभ हो गया है। अभी कुछ चुनिंदा जिलों में टीका लग रहा है। जिले में अभी 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीका नहीं लग रहा है, पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। आनलाइन रजिस्ट्रेशन तो हो रहा है, पर स्लाट नहीं मिल रहा है। टीका कहीं भी लगवाया जा सकता है। वाराणसी, प्रयागराज में भी 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीका लग रहा है, पर आनलाइन स्लाट वहां भी नहीं मिल रहा है।
सरकार टीकाकरण पर जोर दे रही है। इसके लिए पहले स्वास्थ्यकर्मी, इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर में पुलिस, राजस्वकर्मी और सफाईकर्मियों को टीका लगाया गया। इसके बाद 60 वर्षीय से अधिक उम्र और फिर 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीकाकरण शुरु हुआ। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए एक मई से टीकाकरण का कार्य शुरु किया गया। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को जो टीका लग रहा है, वो राज्य सरकार केंद्र से खरीदकर नि:शुल्क लगा रही है। प्रदेश सरकार ने एक मई से सिर्फ कुछ जिलों में टीकाकरण शुरु किया। इसके लिए कोविन डाट जीओवी डाट काम पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है। एक मोबाइन नंबर से चार लोग रजिस्ट्रेशन कर सकते है। रजिस्ट्रेेशन तो हो रहा है, पर अभी स्लाट नहीं मिल रहा है। वाराणसी और प्रयागराज में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीका लग रहा है, पर स्लाट वहां भी नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अभी 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीकाकरण शुरु नहीं हुआ है। इसलिए स्लाट नहीं मिल रहा है। वाराणसी और प्रयागराज में भी 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए कुछ केंद्र निर्धारित होंगे। वहां पर स्लाट बुक हो जाता होगा, इसलिए स्लाट नहीं मिल रहा होगा। एक सप्ताह के अंदर मिर्जापुर जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीकाकरण शुरु होने की संभावना है।