फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों से ऑनलाइन मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2020-21 के लिए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र ने बेरोजगारो से ऑनलाइन आवेदन मांगा है। उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी ने बताया कि जिले के ऐेसे 18 से 40 आयु वर्ग के कक्षा 10 उत्तीर्ण अभ्यर्थी जो स्वयं या उनके परिवार का कोई सदस्य किसी अनुदानित योजना से लाभाविंत न हुआ हो। और न ही किसी बैंक का बकाएदार हो, आवेदन कर सकते हैं। यदि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी उद्योग या सेवा के क्षेत्र में कोई नई इकाई स्थापित करना चाहता तो वह ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। उपायुक्त उद्योग कहा अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र 20 मई तक अपलोड कर हार्ड कॉपी किसी भी दशा में पथरहिया स्थित कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें