पड़री। थाना क्षेत्र के बेलवन गांव के सामने शनिवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बेलवन गांव निवासी वकील गौड़ (45) शनिवार को सुबह शौच के लिए जा रहे थे। वे गांव से होकर गुजरे रेलवे लाइन को पार कर रहे थे, इसी बीच सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने मौत सूचना परिजनों को दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।