फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान लगी कैंची, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
र्जापुर। फतहां स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में शनिवार को चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान एक बाल अपचारी घायल हो गया। बाद में उसका उपचार कराया गया।
विज्ञापन

राजकीय संप्रेक्षण गृह में हर सप्ताह बाल अपचारियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाता है। शनिवार को भी इसी प्रकार के शिविर का आयोजन किया गया था। बाल अपचारियों स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था। बच्चे चिकित्सक की किट का सामान देख रहे थे। उसी दौरान एक छोटी कैंची एक बाल अपचारी के हाथ में लग गई। इस पर हाथ से खून बहने लगा। चिकित्सक ने त्वरित उसके हाथ में पट्टी बांधी। उसके बाद उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे टिटनेस रोधी इंजेक्शन लगवाया गया। उसके बाद उसे फिर से संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। हालांकि चर्चा है कि एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को कैंची से घायल कर दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों के खेल में ऐसा हो गया। हल्का सा कट लगा है। कोई गंभीर बात नहीं है। चिकित्सक मौजूद थे। कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन

फतहां स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में क्षमता से तीन गुना से भी अधिक बच्चे रखे गए हैं। इस केंद्र की क्षमता 30 बच्चों की है, जबकि वर्तमान में यहां 95 बच्चे रखे गए हैं। इसके साथ ही इस केंद्र में पर्याप्त कर्मचारी भी नहीं हैं। इससे भी व्यवस्था संभालने में परेशानी होती है। इस केंद्र में भदोही व सोनभद्र के भी बच्चे रखे गए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में शासन से पत्राचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें