मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल के पास बृहस्पतिवार को भोर में करीब तीन बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम की गली निवासी लोखन भारती (40) बृहस्पतिवार को भोर में करीब तीन बजे रेल लाइन पाकर करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। इस दौरान ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगाें ने सूचना जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।