नरायनपुर। प्रतापपुर गांव के सामने बुधवार को सुबह करीब सवा नौ बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
अदलहाट थाने के सोनई गांव निवासी अशोक कुमार सिंह (56) अपने मामा से मिलने परसोधा बाजार जा रहे थे। प्रतापपुर गांव के सामने रेललाइन पार करते समय डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। अशोक के पुत्र अभिषेक सिंह ने बताया पिता को न्यूरो से संबंधित समस्या थी। उनका इलाज चल रहा था। नरायनपुर चौकी प्रभारी जयदीप सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि रेललाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।