जिले में सोमवार को कोरोना से एक वृद्ध की मौत हो गई और 13 संक्रमित मिले है। 13 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस 55 है। 13 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 987 हो चुकी है। 13 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद अब तक 10 हजार 824 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जमालपुर के रीवां गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की कोविड से मौत हो गई। जिले में अब तक 108 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में भी कोई मरीज नहीं है। 44 लोग होम आइसोलेशन में है। पांच दूसरे जिले में भर्ती है। छह मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को पांच हजार 805 की रिपोर्ट आई है। इसमें नौ पुरुष और चार महिला संक्रमित मिले हैं। जिले में छह लाख नौ हजार 970 का सैंपल लिया जा चुका है। छह लाख पांच हजार 888 की रिपोर्ट आई है। चार हजार 82 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक तीन लाख 74 हजार 317 का एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 55 हाटस्पाट है। 45 ग्रामीण और 10 शहरी क्षेत्र में है।