बिजली विभाग बाकाएदारों से बिजली बिल वसूलने के लिए अभियान चलाने की तैयारी में है। विकास खंड छानबे के विद्युत उपकेंद्र विजयपुर में 3400 ऐसे उपभोक्ता हैं जो कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। लॉकडाउन खत्म होने पर बकाया वसूली के लिए विद्युत विभाग ने नई रणनीति बनाई है। अवर अभियन्ता रमन चतुर्वेदी ने बताया कि ऐसे बकाएदारों के खिलाफ ऊर्जा विभाग के निर्देश पर चरणबद्ध कारवाई की जाएगी। ऐसे सभी बकाएदार उपभोक्ताओं की बिजली काट दी जाएगी तथा 25 हजार रुपये से अधिक के सभी बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी होगी। अवर अभियंता ने कहा बिजली काटे जाने पर बिना बकाया जमा किए यदि लाईन जोड़ा जाता है तो संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।