फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े अध्यापक से एक लाख की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास सोमवार की दोपहर साइकिल सवार अध्यापक से बाइक सवार दो युवक झोले में रखा एक लाख रुपये छीनने लगे। जब तक अध्यापक शोर मचाता। तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। इसमें एक बाइक सवार हेलमेट लगाया था। अध्यापक परेशान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस अध्यापक की तहरीर लेकर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के नगहरा नई बस्ती निवासी लाल बहादुर गुरसंडी पचेवर स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है। वह सोमवार की दोपहर में डंकीनगंज स्थित स्टेट बैंक में पैसा निकालने गए थे। वह पैसा निकालकर साइकिल से वापस घर जा रहे थे। पैसे को काले रंग के बैग में रखकर झोले में डालकर रखा था। अध्यापक घर जाते समय शहर कोतवाली क्षेत्र के संकटमोचन के पास पहुंचा था कि साइकिल पंचर हो गई। वह संकट मोचन मस्जिद के पास पंचर की दुकान पर पहुंचे। तभी दो बाइक सवार आए और बताया कि दुुकानदार नमाज पढ़ने गया है। एक बाइक सवार अध्यापक से बात कर रहा था तभी बाइक पर सवार दूसरा युवक साइकिल में लटके झोले को निकालने लगा। अध्यापक ने उसे ऐसा करते देखा। अध्यापक ने उसे रोकने की कोशिश किया तो वह झोला लेकर भागने लगा। अध्यापक ने शोर मचाया, तब तक बाइक सवार युवक तरकापुर की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई। शहर कोतवाल हरिश्चंद्र ने बताया कि टप्पेबाजी का मामला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें