फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से एक की मौत, दो घायल कलवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी/राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ किसान इंटर कालेज के पास ट्रक ने बाइक और साइकिल में धक्का मार दिया। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। युवक के मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

डाला सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत 30 वर्षीय अंशुमान व 28 वर्षीय अमित सिंह निवासी कोल्हेपुर थाना जिगना अपने घर वापस जा रहे थे। बाइक सवार मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर किसान इंटर कालेज के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद भाग रहे ट्रक चालक ने साइकिल से जा रहे 70 वर्षीय राम नरायण निवासी धनसिरियां को धक्का मार दिया। इसके बाद भागने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने बाइक और साइकिल सवार तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डाक्टर ने अंशुमान को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार अंशुमान हेलमेट पहने था, जो हादसे में टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें