मिर्जापुर। पिछले चार दिनों से कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी चुनार स्थानीय थाना क्षेत्र के भौरहीं गांव का युवक कोरोना पाजिटीव पाया गया। वह दिल्ली के किसी कंपनी में काम करता था।
वह 13 जून को दिल्ली से वाराणसी पहुंचा। रेलवे स्टेशन से उतरकर वह स्वयं अपनी जांच कराने के लिए बीएचयू गया। जांच के बाद वह संक्रमण का ध्यान रखते हुए वह घर पर नहीं आया। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में चला गया। युवक को खाना सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य नियमों का पालन करते हुए उसके चचेरा भाई उपलब्ध करा रहा था। बुधवार को युवक की रिपोर्ट पाजिटीव आने के बाद चिकित्सकीय टीम गांव पहुंची। युवक को साथ ले गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष वर्मा ने बताया कि युवक के परिवार के लोगों से कोई कनेक्शन न होने के कारण घर के सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। विद्यालय को गुरुवार को सैनिटाइज करने के साथ ही गांव के लोगों की थर्मल स्कैनिंग जांच भी की जाएगी। गांव हॉट स्पाट से मुक्त है।
चार दिनों से लगातार मिले रहे कोरोना संक्रमित
रविवार को सीखड़ के विदापुर में तीन, हलिया में एक और तीर्थ पुरोहित के परिवार के दो लोगों समेत छह पाजिटिव मिले थे। सोमवार को चुनार के महमदपुर गांव में कोरोना संक्रमित महिला मिली। मंगलवार को छानबे ब्लाक के पोस्ट सुपंथा गांव अघवार में पिता-पुत्र की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि बुधवार को चुनार के भौरहीं गांव निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उसने अपनी जांच वाराणसी में कराया था। वाराणसी से उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे उपचार के लिए सेम्फार्ड के आईसोलेशन में भर्ती कर परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया गया। बुधवार को 85 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें 25 संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसमें मिर्जापुर जिले के सीखड़ ब्लाक के विदापुर गांव में मिले चार संक्रमित हैं। विदापुर गांव से आठ संक्रमित मिल चुके है। इसमें चार की छुट्टी होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जिले से बुधवार को 195 लोगों को सैंपल लिया गया। सैंपल छानबे ब्लाक के खैरा और सीखड़ ब्लाक के खैरा गांव से लिया गया। इसके अलावा मंडलीय अस्पताल और सेंफोर्ड स्कूल और परसिया क्वारंटीन सेंटर से सैंपल लिया गया।
गांव में पसरा सन्नाटा
जिगना। छानबे क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊंचडीह के राजस्व गांव अघवार में दो कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग व पुलिस ने दोनों संक्रमितों के अलावा पत्नी व बड़े पुत्र को कोरोना जांच के लिए क्वारंटीन किया गया। गांव मे कोरोना मरीज मिलने की खबर से मंगलवार से ही गांव मे सन्नाटा पसरा है। लोग अपने घरों से जरूरत के हिसाब से ही बाहर आ रहे हैं। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि कु्न्ना पांडेय ने बताया कि गांव में सन्नाटा है। लोग भयभीत हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर के प्रभारी डा. महेंद्र चौधरी ने बताया कि सुबह से ही गांव के डब्ल्यूएचओ व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम सर्वे व छिड़काव में लगी है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।
शिवलोक में अब नहीं होगी जांच
पड़री। शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में बनाए गए जांच सेंटर पर अब कोरोना की जांच नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र पर बाहर से आनेवाले 32 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी पड़री बी के पंकज ने बताया कि क्षेत्र के कपसौर स्थित शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में बनाए गए कोरोना जांच सेंटर पर परदेशियों का आने का सिलसिला धीरे धीरे कम होने पर सी एम ओ के आदेश पर अब महाविद्यालय पर जांच नहीं होगा। जांच अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री पर होगा। इसी क्रम में बुद्धवार को पड़री अस्पताल पर 32 प्रवासी जांच सेंटर पर पहुँचे।
100 की रिपोर्ट आई निगेटिव
पटेहरा।पटेहरा पीएचसी प्रभारी डॉक्टर समेत 20 कर्मचारी व 80 अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 10 जून को सैंपल लिया गया। सीएमओ के आदेश पर 10 जून को कोरोना जांच के लिए पीएचसी पटेहरा पहुंची दो टीमें ने मजुआ और पड़रिया गांव में सैंपल लिया था। कोरोना जैसी महामारी में दिन रात काम करने वाले डॉक्टर फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय समेत सभी स्टाप की रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
संक्रमित बढ़ने से गांव में अलर्ट
कछवां । क्षेत्र के विद्यापुर गांव में आठ कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। हर जगह सतर्कता बढ़ा दी गई है। गांव को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। बुधवार को विदापुर गांव में सुबह चार बजे डिलेवरी महिला को ले जाने के लिए एंबुलेंस आने से हड़कंप मच गया। इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया कि गांव से एंबुलेंस में कोरोना संक्रमित को लेने आई है। जबकि एंबुलेंस एक महिला को डिलेवरी के लिए लेने आया था।
.......................
आईसोलेशन में-16
मिर्जापुर-12 (एक लखनऊ में), भदोही- पांच
......................
मिर्जापुर- कुल केस-51- स्वस्थ हुए-39, एक्टिव केस-12, कुल मौत-0, नए रोगी-एक, हाट स्पाट-चार
.................
क्वारंटीन-96- परसिया आश्रम पद्धति विद्यालय में ।
जिले के लिए बुधवार को दिन मिलाजुला रहा। मिर्जापुर में एक कोरोना संक्रमित मिला तो मंडल से 25 लोग स्वस्थ होकर घर गए। इसमें मिर्जापुर के चार, भदोही के 16 और सोनभद्र के पांच लोग है। सभी को सर्टिफिकेट देकर घर भेजा गया। जिले में कोरोना का कुल 51 संक्रमित थे। चार की छुट्टी होने के बाद ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या 39 हो गई। एक्टिव केस 12 है। सोनभद का अब कोई भी संक्रमित जिले में भर्ती नहीं है। सिर्फ भदोही के पांच संक्रमित है।