मिर्जापुर। जिले में शनिवार को एक कोरोना संक्रमित मिला और एक के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। तक कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 450 हो चुकी है। अब तक तीन हजार 394 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय नौ एक्टिव केस है। आइसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं है। पांच होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती है।
कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को एक हजार 545 की रिपोर्ट आई है। इसमें नियमातपुर कला चुनार से एक पुरुष संक्रमित मिला। जिले में अब तक तीन लाख 22 हजार 239 का सैंपल लिया जा चुका है। तीन लाख 20 हजार 352 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 887 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 84 हजार 985 की एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय आठ हाट स्पाट है। इसमें चार ग्रामीण और चार शहर क्षेत्र में है।