फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मिला संक्रमित, एक्टिव केस आठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को कोरोना से एक संक्रमित मिला। किसी को डिस्चार्ज नहीं किया गया। इस समय एक्टिव केस आठ हैं। होम आइसोलेशन में चार मरीज हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 31 है। अब तक 10 909 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 114 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं है। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। चार लोग होम आइसोलेशन में है। चार दूसरे जिले में भर्ती है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को दो हजार 711 की रिपोर्ट आई है। इसमें एक संक्रमित महिला मिली है। जिले में अब तक सात लाख 25 हजार 98 का सैंपल लिया जा चुका है। सात लाख 20 हजार 755 की रिपोर्ट आई है। 4343 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक चार लाख 44 हजार 239 का एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय छह हाट स्पाट हैं। चार ग्रामीण और दो शहरी क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें