मिर्जापुर। जिले में रविवार को कोविड का एक संक्रमित मिला। 58 दिनों में 1003 संक्रमित मिले है। जिले में एक्टिव केस की संख्या नौ हो गई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 12075 है। स्वास्थ्य होने वालों का आंकड़ा 11,941 पहुंच गया है। जिले में अब तक 125 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस नौ है। कोविड के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि जिले में रविवार को 1787 की रिपोर्ट आई है। इसमें एक संक्रमित मिले। जिले में अब तक 12,41,963 का सैंपल लिया जा चुका है। 12,41,325 की रिपोर्ट आई है। 638 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में 7,31,108 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है। 58 दिनों में अब तक कोई भी संक्रमित अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है।