फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, चार मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार को एक मौत का आंकड़ा और बढ़ गया। चार लोग संक्रमित मिले 53 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में एक्टिव केस 95 है।
विज्ञापन

दूूसरी लहर में अब तक सबसे कम चार संक्रमित बुधवार को मिले। चार संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 901 हो चुकी है। 53 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद अब तक 10 हजार 711 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। खान अधिकारी पंकज की मौत बुधवार को मिर्जापुर के पोर्टल पर अपडेट किया गया। जिले में अब तक 95 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय दो मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। 74 लोग होम आईसोलेशन में है। 53 दूसरे जिले में भर्ती है। एक मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि खान अधिकारी पंकज की 15 मई को वाराणसी में मौत हो गई थी। उनके मौत का डाटा बुधवार को मिर्जापुर के पोर्टल पर अपडेट हुआ है। बुधवार को पांच हजार 223 की रिपोर्ट आई है। चार संक्रमितों में दो पुरुष और दो महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक पांच लाख 43 हजार 549 का सैंपल लिया जा चुका है। पांच लाख 38 हजार 764 की रिपोर्ट आई है। चार हजार 785 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक तीन लाख 27 हजार 908 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 84 हाट स्पाट है। 66 ग्रामीण और 18 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें